November 5, 2026

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बनाई त्योहारों की ट्रैफिक व्यवस्था की रणनीति, दो जगह बनेगी पार्किंग

0
IMG-20261104-WA0010 (1)

रुड़की । आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और बाजारों में भीड़भाड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नगर निगम के मीटिंग हॉल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए दो स्थानों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने पर सहमति बनी। इनमें सिविल लाइंस स्थित पोस्ट ऑफिस के पास खाली पड़ा मैदान और विद्युत विभाग का खाली पड़ा ग्राउंड शामिल हैं। इन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होने से त्योहारों के दौरान खरीदारी करने के लिए बाजार आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने में सुविधा मिलेगी।

साथ ही बाजारों में सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होने से यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी।बैठक में शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने पर भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विभिन्न चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके और वाहनों का आवागमन व्यवस्थित तरीके से हो सके।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में लिए गए इन निर्णयों का उद्देश्य बाजारों में जाम की समस्या को कम करना, पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना और त्योहारों के दौरान शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखना है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूदबैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय सिंह, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, सीओ रुड़की नताशा सिंह, नवीन गुलाटी, भरत कपूर, नरेश यादव, एआरटीओ तथा रुड़की नगर निगम के एमएनए गोपाल राम बिनवाल मौजूद रहे।पार्किंग और वन-वे व्यवस्था से मिलेगी राहतत्योहारों के दौरान रुड़की के बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में पार्किंग की उचित व्यवस्था और यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाने से लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, पार्किंग स्थलों और वन-वे मार्गों की व्यवस्था लागू होने के बाद बाजारों में यातायात को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।जारीकर्ता:मीडिया प्रभारी,श्री प्रदीप बत्रा जी (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!