सीएम धामी ने ₹78.18 करोड़ की दी मंजूरी, हरिद्वार कुंभ और सड़क-पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा आपदा राहत कार्यो के साथ ही कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु कुल ₹78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मरचूला स्यालदे देवाल घाट मोटर मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग डोटियाल से चम्पानगर) के सुधारीकरण के लिए ₹07.57 करोड़, रिची नौघर मण्डलकोट भुजान मोटर मार्ग (एन.एच.-71) के चौड़ीकरण और डामरीकरण किये जाने हेतु ₹06.20 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पोखरों मोटर मार्ग के किमी 13 से 16 तक सड़क का सुदृढीकरण किए जाने हेतु ₹ 07.29 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत फरसाडी-गढकोट -छांछरों मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹36.12 लाख जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में रिखाडी बाछम (कर्मी से विनायकधार) मोटर मार्ग के किमी 21.500 से 30.050 तक बी.एम./बी.सी. द्वारा सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹09.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। हरिद्वार जनपद में बहादराबाद, ज्वालापुर, कनखल सैक्टर हेतु अस्थायी पाइप लाइन बिछाना, स्टैण्ड पोस्ट, पीवीसी टैंक, अस्थायी जल संयोजन, वाटर फिल्टर के अधिष्ठापन एवं तत्सम्बंधित कार्य एवं रखरखाव हेतु ₹03.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। कुंभ मेला 2027 के अंतर्गत हरिद्वार में वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन की डिजाइनिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग कार्य हेतु ₹ 04.43 करोड़, भीमगोड़ा हरिद्वार में सौंदर्यीकरण और उन्नयन का कार्य किए जाने के लिए ₹ 03.43 करोड़ तथा हरिद्वार शहर में शिव मूर्ति चौक से आर्य नगर चौक तक पुराने नीति पास के किनारे सड़क के डिवाइडर का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 07.35 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही कुम्भ/अर्द्धकुम्भ मेला व्यवस्था हेतु मशीन उपकरण, सज्जा एवं संयत्र क्रय हेतु पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई ₹10.00 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।जनपद ऊधमसिंह नगर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को राहत एवं अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु ₹ 18.00 करोड़ की धनराशि आंवटित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
