November 20, 2026

महाराजा अग्रसेन जी की 44वीं भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली,पूर्व मेयर गौरव गोयल रहे मौजूद

0
IMG-20261119-WA0048

रूड़की – महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की 44वीं भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल भी मौजूद रहे और उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्री अग्र वैश्य नवयुवक समिति, मंगलौर की ओर से महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की 44वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी ने समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी से महाराजा अग्रसेन जी के पदचिह्नों पर चलकर समाज की भलाई के लिए कार्य करने की अपील की।शोभायात्रा में सुंदर और आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा हनुमान चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष रूपक सिंघल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!