सीएम धामी ने चमोली को दी 149.77 करोड़ की सौगात,बैणी-भुली योजना का किया ऐलान
चमोली जनपद के पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं-बहनों को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद के समग्र विकास के लिए 149 करोड़ 77 लाख रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

सम्मेलन के दौरान पहाड़ की पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में मातृशक्ति के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा गया, जांदरा चलाकर अनाज पीसा और मथानी से दही मथकर महिलाओं से संवाद किया गया।इस अवसर पर मातृशक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में बैणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा की गई। योजना के तहत दिसंबर माह से दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

इससे प्रदेश की पांच लाख से अधिक माताओं-बहनों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
