November 23, 2026

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने छात्राओं को बांटी निशुल्क पाठ्य सामग्री,पूजा गुप्ता भी रहीं मौजूद

0
IMG-20261123-WA0005

रुड़की। सिविल लाइन स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में पूर्व मेयर गौरव गोयल की ओर से बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता हासिल करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।

बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से न केवल व्यक्ति का भविष्य संवरता है, बल्कि उसका व्यक्तित्व भी निखरता है।कार्यक्रम में पहुंचीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकते हैं।

उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।वहीं समाजसेवी शेखर सिंघल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में आगे बढ़ने और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया।कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा एम. कुमार ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधिका दीपिका चार्ली, ऐस्तर आनंद, मीना डेनियल, सरिता दास, सोनिया सिंह, अनुष्का, नीलम, पूनम कन्खा, रीना, सुखबीर सिंह सोनी और लवी त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!