May 8, 2025

NRC को लेकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन….

0
images-24

 

बुरहान राजपूत/ विकास (मंगलौर)

मुस्लिम महिलाओं ने आम सभा कर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध किया है। सोमवार को गांव टांडा भनेड़ा में मुस्लिम महिलाओं ने सभा की। सभा में महिलाओं ने कहा कि वह राष्ट्रपति और भारत सरकार से यह अनुरोध करती है कि वह इस काला कानून को वापस लें। कानून की समीक्षा की जाए ताकि कोई भी व्यक्ति इससे प्रभावित न हो। महिलाओं ने कहा कि जिन लोगों को नागरिकता दिए जाने की बात की जा रही है उनको नागरिकता दी जाए, इसमें कोई गलत नहीं है। लेकिन उसके साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों को भी बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। मुस्लिम समुदाय के लोगों पर निशाना बनाया जा रहा है।

जिसको किसी भी हालात में लागू नहीं करने दिया जायेगा।मौके पर मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती मासूम कासमी ने कहा कि सबसे पहले महिलाओं को चाहिए कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में वह अपना योगदान दें। जिसके बाद उन्होंने सभी महिलाओं को कानून की बारीकियों के बारे में बताया। महिलाओं के धरना प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। महिलाओं द्वारा शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर गुल नवाज, शाहनवाज, मुराद, परवेज, जेबा अंजुम, शीबा, शकीरा, शमा, नसीमा, अंजुम, रहमानी, गुलिस्ता, शबनम, मेहराज, उल्फत, शाहीन, कौसर, बिल्कीस, शब्बो, आमना, नरगिस आदि महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!