हेल्पिंग हैंड्स संस्था कोरोना वायरस के चलते लगातार गरीब लोगों की कर रही है मदद….

सलीम खान (हरिद्वार)
देश ही पूर्ण विश्व में कोरोना वायरस ने अपना कहर बरसा रखा है। लगातार पीड़ितों के आंकड़ों के साथ साथ मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार ने जनहित और देशहित में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देश को पूर्ण रूप से लॉक डाउन किया हुआ है। जिससे कोरोना वायरस की बढ़ती लीड को तोड़ा जा सके। और लॉक डाउन ही मात्र एक ऐसा उपाय हैं। जिससे घातक बन चुकी महामारी बीमारी कोरोना वायरस से बचा जा सके। जिसका पालन देशवासी अपना धर्म मानकर कर रहे हैं और घरों में कैद होकर राष्ट्रहित और जनहित का परिचय भी दे रही है। लेकिन लॉक डाउन का असर सबसे ज्यादा गरीब, मजदूर और असहाय लोगों पर पड़ा है। जिनके आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा है। हालांकि शासन प्रशासन के साथ-साथ कई संस्थाएं गरीब, मजदूर, असहाय लोगों की मदद करने मेें आगेेे भी आई हैं। जो लगातार अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर होकर भूखे लोगों को चिन्हित कर खाना उपलब्ध करा रही है। जो संकट की घड़ी में बहुत ही सराहनीय कार्य हैं। इसी क्रम में हेल्पिंग हैंड्स संस्था लगातार गरीब लोगों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। संकट के काल में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना संस्था अपना धर्म मानती हैं। लगातार संस्था द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को चिन्हित कर भोजन वितरित किया जा रहा है। वही हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक अमित जांगिड़ ने बताया कि आज पुलिस प्रशासन को साथ लेकर ब्रह्मपुरी, जटवाड़ा पुल, टिबडी बैरियर, न्यू शिवालिक नगर, झुग्गी बस्ती, और राजा बिस्कुट चेक पोस्ट पर जरूरतमंदों को खाने के साथ साथ पानी की बोतले भी बांटी गई हैं। और ख्याल रखा गया है कि क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद खाने पानी से ना छूटे। उन्होंने बताया कि देश इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है। ऐसे में सब को एकजुट का परिचय देते हुए कोरोना वायरस को हराना है। हमें लॉक डाउन का कड़ा पालन करना है। और सोशल डिस्टेंस का विशेषकर ख्याल भी रखना है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर संक्रमित बीमारी कोरोना वायरस की लीड तोड़ी जा सकता है। सरकार की गाइड लाइनों का गंभीरता से पालन करें। अपने घरों में रहे और अपने बुजुर्गों और बच्चों का विशेषकर ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या उत्पन्न हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पंकज त्यागी उपाध्यक्ष हेल्पिंग हैंड्स, अभिनव सोसल मीडिया प्रभारी, इंदरपाल वर्मा, जोगेन्दर त्यागी, चेतन चौहान, रवि कश्यप, पंकज जैनर, त्रिलोक सिंह, अखिल, अमित त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।