गरीबो का निवाला छीनने से बाज नहीं आ रहे हैं राशन डीलर…..

बुरहान राजपूत (पिरान कलियर)
लॉक डाउन के चलते राशन डीलरो ने गरीब लोगों को सरकारी गल्ले की दुकान से मिलने वाले तीन माह के राशन पर डीलरों ने हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार जावेद पर अपने चेहतों को राशन बांटने का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन जो लोग वास्तव में गरीब बेसहारा है। जिनके पास राशन कार्ड होते हुए भी ऐसे लोगो को राशन नही मिल पा रहा है। यह गरीब बेसहारा लोग डीलर के चक्कर काट रहे है। लेकिन उन्हें राशन के नाम पर डीलर बहाने बनाकर लगातार चक्कर कटवा रहा है। जिसके कारण लॉक डाउन में गरीब जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड न० 6 के लोगों ने राशन डीलर पर पूरा राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। राशन डीलर जावेद द्वारा मनमानी तरीके से कार्डधारकों को राशन वितरित कर रहा है।
कुछ कार्डधारकों को 1 महीने का राशन दिया तो किसी को 2 महीने का राशन मिला और किसी को राशन मिला ही नहीं है। जिससे राशन डीलर द्वारा गरीब लोगों का निवाला छीना जा रहा है। लॉक डाउन का फायदा उठाकर राशन डीलर द्वारा बडा घोटाला किया जा रहा है । क्षेत्र के लोगों प्रशासन से राशन डीलर के खिलाफ जांच की मांग कर रहे है। जबकि पिरान कलियर क्षेत्र के लोगो द्वारा उच्च अधिकारियों को राशन डीलर की शिकायत भी की हैं। पर अभी तक राशन डीलर जावेद के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अब देखना यह है कि कब इन राजनीतिक रसूख रखने वाले डीलरों पर प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नही जबकि लंबे समय से यह डीलर गरीब लोगों के राशन पर डाका डाल रहा है। लेकिन आजतक इसपर राजनीतिक सफेदपोश के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कोरोना के चलते देश मेे लॉक डाउन से जनता बाहर नही निकल पा रही है। जिसका भरपूर फायदा राशन डीलर उठा रहे है।
आखिरकार कब इस भ्रष्ट राशन डीलर पर प्रशासन अपना शिंकजा कसता है कब नहीं।
प्रशासन द्वारा कब राशन डीलर पर बड़ी कार्रवाई होती है। यह अब देखने वाली बात है।