April 19, 2025

बेसहारा परिवारों को पहुंचाया राशन__ साबरी……..

0
IMG-20200507-WA0035

 

भगवानपुर

सरकार किसी भी हो,गृह युद्ध में आपातकाल में,हर प्रकार से मानवता और पर्यावरण की रक्षा के लिए संस्थाएं आगे है।चारो ओर व्यक्ति हों या संस्थाएं हो समाज सेवा करने में लगे हैं। भगवानपुर के सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ़ एडवांस ट्रस्ट द्वारा आज पेंतालिसवें दिन भी लगातार ग़रीबों मज़दूरों बेसहारा किरायेदारों राशन किट वितरित की गई। ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ़ एडवांस ट्रस्ट के फ़ाउन्डर मुहम्मद अब्बास साबरी ने कहा कि हमारा ट्रस्ट भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में सिकरोढा, शाहपुर, चोली,छापुर, दोडबसी, भगवानपुर, सिकंदरपुर में बेसहारा लोगों तक राशन पहुंचा रहा है।

ट्रस्ट के सदस्य अरशद अली भगवानपुर ने बताया कि मानकमजरा मे एक गरीब बेसहारा महिला अपने पांच छोटे-छोटे बच्चों एवं बिमार पति के साथ रहती है लॉकडाउन होने से उनकी मेहनत मज़दूरी बंद होने के कारण उन्हें राशन की बहुत परेशानी उठानी पड़ रही और राशन डीलर भी उन्हें पुरा राशन नहीं दे रहा है। और उन्हें पिछले कई दिनों से घर में राशन ना होने की वजह से भुख का सामना करना पड़ रहा है।
आज ट्रस्ट द्वारा उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया राशन में आटा, चावल, दाल, चीनी, चाय, रिफाइंड, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, मिर्च पाउडर, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, आलू,प्याज़, लेहसुन आदि सामग्री उसके घर पहुंचाई गई। राशन सामग्री देख परिवार वालों की आंखें नम हो गई ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रईस अली ने उनको कहा कि आप घबराएं नहीं आपकी हर संम्भव मदद की जाएगी। हमारा ट्रस्ट सभी बेसहारा दिव्यांग और गरीबों की सेवा में समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!