रुड़की के तीन खिलाड़ियों ने जीते 5 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज,रूस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई
नई दिल्ली में आयोजित WRPF/PFI नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में रुड़की के HRDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में कॉम्प्लेक्स के तीन खिलाड़ियों विचित्रा चौधरी, सक्षम बलियान और आयुष धारीवाल ने कुल 5 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर रुड़की का नाम रोशन किया। खास बात यह है कि तीनों खिलाड़ियों ने रूस में होने वाली WRPF वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।वीओ:- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विचित्रा चौधरी ने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं सक्षम बलियान ने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। जबकि आयुष धारीवाल ने स्क्वाट में स्वर्ण और बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट के संयुक्त प्रदर्शन में कांस्य पदक हासिल किया।तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से HRDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब तीनों खिलाड़ी रूस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।खिलाड़ियों की इस सफलता को रुड़की के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी मेहनत और उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
