November 27, 2026

रुड़की में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी,पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मांगों का किया समर्थन

0
IMG-20261126-WA0081

रुड़की। पुरानी कचहरी परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। बीती 23 अक्टूबर से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन देने के लिए पूर्व मेयर गौरव गोयल भी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकत्रियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रमुख दो मांगें हैं।

इनमें सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग शामिल है। ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने बताया कि सरकार की ओर से एक दिसंबर तक मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन इससे पहले भी कई बार आश्वासन मिल चुके हैं और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वहीं पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं और उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द मांगों का निस्तारण करना चाहिए।इस अवसर पर अंजू, अनुराधा, राधा देवी, रोमी, रूबी, ममता गोयल सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!