April 13, 2025

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन , हवन पूजन कर की लंबी आयु की कामना…

0
IMG-20201222-WA0041

ब्यूरो रिपोर्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के जन्मदिन पर जगह-जगह केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इसी क्रम में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेत्री प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में हवन पूजन व यज्ञ किया गया और उनकी लंबी आयु की कामना की गई। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रतिभा चौहान ने जन्मदिन पर डॉ. जयपाल सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार तरक्की कर रहा है। हरिद्वार जिले में डॉ. जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इस मौके पर आशा धस्माना, कविता सैनी, नीता, कमला, गुड्डी, बसंती, प्रभा भट्ट, मंजू, प्रेमबाला समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकत्रियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!