March 30, 2026

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज,गौरव गोयल समेत कई दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

नई दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।इस दौरान कई प्रमुख नेता भी कांग्रेस में शामिल हुए, जिनमें घनसाली से पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, सितारगंज से बसपा नेता व पूर्व विधायक नारायण पाल, रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमताल से जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह नेगी, मसूरी से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी शामिल हैं।जॉइनिंग कार्यक्रम उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय महासचिव काजी निजामुद्दीन और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने जा रही है। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।वहीं, गणेश गोदियाल ने कहा कि नए नेताओं के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में प्रीतम सिंह, करन महारा और हरक सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!