March 30, 2026

रुड़की बचपन प्ले स्कूल को राष्ट्रीय सम्मान, Maestro Awards 2025 में मिला एडमिशन ग्रोथ चैंपियनशिप अवार्ड।।

0

रुड़की के जाने माने बचपन प्ले स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है। स्कूल को 8 वें Maestro Awards 2025 में “एडमिशन ग्रोथ चैंपियनशिप अवार्ड’के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया है।इस सम्मान को खास बनाता है इसे प्रदान करने वाला नाम। यह अवॉर्ड पद्म श्री से सम्मानित और पांच बार के ओलंपियन शरथ कमल के हाथों दिया गया, जिससे यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण हो गई है।यह सम्मान सत्र 2025 के दौरान स्कूल की बेहतरीन प्रगति और एडमिशन में शानदार वृद्धि को दर्शाता है। खास बात यह है कि नया स्कूल होने के बावजूद बचपन प्ले स्कूल ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है।विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय अभिभावकों के विश्वास और स्टाफ की मेहनत को दिया है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी बच्चों के समग्र विकास के लिए इसी तरह बेहतर शिक्षा और वातावरण देने का संकल्प दोहराया है।यह उपलब्धि पूरे रुड़की के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!