July 11, 2026

आईआईटी रुड़की के एनसीसी शिविर में श्री योगेश्वर पब्लिक स्कूल के कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन,जीते सर्वाधिक पदक

0
IMG-20260711-WA0039

आईआईटी रुड़की में 30 जून से 9 जुलाई तक आयोजित 10 यूके बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) में श्री योगेश्वर पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैडेट्स ने सबसे अधिक पदक अपने नाम किए।10 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से आईआईटी रुड़की में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्कूलों के 528 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान वॉलीबॉल, रस्साकशी, खो-खो, गार्ड ऑफ ऑनर, योग समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें श्री योगेश्वर पब्लिक स्कूल के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शिविर से विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्या ने सभी कैडेट्स का स्वागत किया और उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय के सीटीओ मोहित कुमार ने बताया कि शिविर में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद विद्यालय के कैडेट्स ने मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी कैडेट्स इसी समर्पण के साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!