राष्ट्रीय एकता और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए पिरान कलियर पुलिस व शायर अफजल मंगलौरी……

बुरहान राजपूत (पिरान कलियर)
सर्वधर्म त्यौहार कमेटी ने एक और राष्ट्रीय एकता और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए पिरान कलियर में क्वारन्टीन किये गए 400 हिन्दू प्रवासियों को पवित्र किताब गीता व अन्य धार्मिक पुस्तके भेट की।साथ ही इन 400 लोगो को केले व जूस के डिब्बों का नाश्ता भी भेट किया ।
सर्वधर्म त्यौहार कमेटी के संयोजक व शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने एस पी देहात एस के सिंह के सानिध्य व सी ओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट के साथ पिरान कलियर के लगभग 40 गेस्ट हाउस व होटलों में ये धार्मिक पुस्तकें ,फल ,धार्मिक सी डी ,गीता व योग पुस्तकें भेट की।
थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने गत माह कलियर में दिल्ली से आये मुस्लिम जमातियों को पवित्र कुरान शरीफ भेट किये थे जिसके फलस्वरूप आज अफ़ज़ल मंगलोरी ने की अपनी टीम के सदस्यों प्रोफेसर विनय त्यागी मोलना ,प्रोफेसर अबसार काज़मी ( सदस्य एन जी टी टेस्टिंग कमेटी),हमजा काज़मी एस ओ पोखरियाल, देशबंधु आर्य ,आदि के साथ सभी गेस्ट हाऊसो में खाद्य सामग्री व किताबें पहुचाई।
सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि त्यौहार कमेटी के संयोजक अफ़ज़ल मंगलोरी व उनकी टीम ने सच्ची मानवता का परिचय देते हुए आपसी सौहार्द व देश सेवा की भावना को जाग्रत किया है।उन्होंने कहा कि अफ़ज़ल मंगलोरी अपनी जान जोखिम में डाल कर रात दिन प्रवासियों को उनके घरों को पहुचने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने में लगे हैं। श्री बिष्ट ने कहा प्रवासियों को ये एहसास न हो कि वे कैद या बंदिश में है इसी लिए उनके लिए हर चीज़ उपलभ्ध कराई जा रही है।
मंगलोरी ने बताया कि एस पी देहात एस के सिंह व सी ओ बिष्ट जी ने जिस तरह तब्लीगी जमात के लोगो को सुविधाएं उपलब्ध करा कर मानवता का संदेश दिया था उसी प्रकार हम भी अपनी संस्था की तरफ से छोटी सी कोशिश कर रहे हैं जिसमे शासन प्रशासन, पुलिस,पत्रकार ,डॉक्टर्स,सभी का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर सभी क्वार्टइंन हुए प्रवासियों ने थानाध्यक्ष पिरान कलियर का विशेष आभार व्यक्त किया।