April 9, 2025

भाजपा को अलविदा कह बसपा में शामिल हुए संजय अरोड़ा– संजय अरोड़ा को बसपा से मेयर पद का प्रत्याषी किया घोशित….

0
IMG_20191101_183832

शहजाद राजपूत (रुड़की)

रुड़की। नगर निगम चुनाव में मेयर पद का टिकट नही मिलने से नाराज भाजपा नेता संजय अरोडा ने भाजपा को अलविदा कहकर बसपा का दामन थाम लिया है इतना ही नही बसपा ने संजय अरोड़ा को बसपा से मेयर पद का प्रत्याषी भी घोशित कर दिया है।
रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में संजय आरोड़ा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गये है।  इतना ही बसपा ने संजय अरोड़ा को नगर निगम चुनाव में बसपा प्रत्याषी के रुप में उतारा है। संजय अरोड़ा के बसपा में शामिल होने के बाद शहर मे खत्म होती जा रही बसपा को बड़ी मजबूती मिलेगी। संजय अरोड़ा सकारात्मक और सक्रिय राजनीति के लिए जाने जाते है। बसपा से चुनाव मैदान में उतरना संजय अरोडा और बसपा दोनो के लिए फायदेमंद हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान बसपा ने  पार्षद पदों के लिए भी दावेदारों को टिकट बांटे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय अरोड़ा ने कहा की वो शहर और शहरवासियों के लिए कुछ बेहतर सेवा करना चाहते है। उनका कहना है कि वो राजनीति पैसा कमाने के लिए नही करते। भगवान का दिया उनके पास सबकुछ है। वो सिर्फ लोगो की सेवा करना चाहते है इसीलिए राजनीति में आये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!