July 10, 2026

रुड़की में बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी,वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

0
IMG-20260517-WA0028

रुड़की में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और एसएसपी के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान डबल फाटक इलाके से अंशुल कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया पर रौब जमाने के लिए हथियार के साथ वीडियो बना रहा था। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!