बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर रुड़की में प्रशासन अलर्ट,सिविल लाइन कोतवाली में हुई अहम बैठक
Oplus_16908288
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने की अपील की तथा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और शांति बनाए रखने में सहयोग किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी, और सभी लोग निर्धारित ईदगाह एवं तय स्थलों पर ही नमाज अदा करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। सभी से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
