महंगाई के खिलाफ रुड़की में कांग्रेस की “झोटा-बुग्गी यात्रा” हरीश रावत ने भाजपा सरकार को घेरा
Oplus_16908288
रुड़की पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस द्वारा निकाली गई “झोटा-बुग्गी यात्रा” में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यात्रा के जरिए आम जनता की परेशानियों को प्रतीकात्मक रूप से सामने रखने की कोशिश की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का हर वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। रसोई से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी हो चुकी है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय बचत के उपदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में कांग्रेस ने “झोटा-बुग्गी यात्रा” निकालकर जनता की आवाज उठाने का काम किया है।वहीं कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
