June 10, 2026

बचपन प्ले स्कूल में समर कैंप के दौरान घुड़सवारी गतिविधि का आयोजन

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

रुड़की। बचपन प्ले स्कूल, रुड़की में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत बच्चों के लिए रोमांचक घुड़सवारी गतिविधि का आयोजन किया गया। इस विशेष गतिविधि में नन्हे बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा घुड़सवारी का आनंद उठाया। प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को घोड़े पर बैठने, संतुलन बनाए रखने और सुरक्षा नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।विद्यालय की प्रधानाचार्या अरूणिमा सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। घुड़सवारी से बच्चों में आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन तथा नई चीज़ें सीखने की भावना विकसित होती है। गतिविधि के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।समर कैंप में आयोजित यह गतिविधि बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुई तथा अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। बचपन प्ले स्कूल समय-समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!