June 5, 2026

रूड़की में विश्व पर्यावरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
रूड़की में विश्व पर्यावरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर्पण संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने समर्पण संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। प्रदीप बत्रा ने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे तभी पर्यावरण को वास्तविक लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बच्चों को मिठाइयां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!