June 5, 2026

पथरी पावर हाउस के पास SDRF को मिली सफलता, सर्च अभियान में दो शव बरामद

0
IMG-20260605-WA0019

हरिद्वार में डूबे लोगों की तलाश में जुटी SDRF टीम को आज बड़ी सफलता मिली। पथरी पावर हाउस क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान टीम ने नदी से दो शव बरामद किए हैं। SDRF पिछले कई दिनों से विभिन्न स्थानों पर डूबे व्यक्तियों की लगातार तलाश कर रही थी।दरअसल, 2 जून 2026 को सूचना मिली थी कि पथरी पावर हाउस के पास किश्ती नहर में एक युवक नहाते समय डूब गया है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और डीप डाइविंग, लाइन सर्च समेत अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से व्यापक खोजबीन शुरू की। हालांकि शुरुआती अभियान में युवक का कोई पता नहीं चल सका था, जिसके बाद टीम लगातार क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाती रही।आज बहादराबाद SDRF टीम ने पथरी पावर हाउस के निकट नदी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान दो शव बरामद किए। इनमें से एक शव की पहचान उत्कर्ष पुत्र गंभीर सिंह, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी राजा गार्डन, कनखल के रूप में हुई है। बताया गया कि उत्कर्ष 2 जून को सतनाम साक्षी घाट, प्रेम नगर आश्रम चौक के पास नहाते समय तेज बहाव में बह गया था।वहीं दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। SDRF ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!