रुड़की में राज्य आंदोलनकारियों का धरना, 2 अक्टूबर तक चिन्हीकरण की मांग
Oplus_16908288
रुड़की में चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति की ओर से संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आंदोलनकारी धरने पर बैठे और सरकार से पात्र आंदोलनकारियों के जल्द चिन्हीकरण की मांग उठाई।आंदोलनकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

समिति का कहना है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में लंबे समय तक कई लोगों ने अपनी भूमिका निभाई, लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी अनेक पात्र आंदोलनकारी चिन्हीकरण से वंचित हैं।आंदोलनकारियों का आरोप है कि चिन्हीकरण नहीं होने के कारण उन्हें सरकार की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के लिए निर्धारित लाभ और सुविधाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए लंबित चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।वहीं, समिति ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर दो अक्टूबर तक चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया गया, तो आंदोलनकारी दोबारा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। समिति ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
