September 22, 2026

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

0
IMG-20260921-WA0022

देहरादून में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और राइट टू सर्विस से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में प्रस्तावित एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की प्रगति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई।मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं,

ऐसे में उत्तराखंड को भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।वहीं, आगामी 9 तारीख को प्रस्तावित एआई समिट की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने आईटीडीए स्तर पर तत्काल समिति गठित कर जिम्मेदारियां तय करने और तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।बैठक में आईटीडीए, यूकॉस्ट और यूसेक के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। मंत्री ने सभी संस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ काम करते हुए डिजिटल तकनीक, विज्ञान और सुशासन से जुड़ी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!