बिझौली में सड़क का उद्घाटन, वर्ल्ड बैंक कॉलोनी में शिव मंदिर हॉल का भूमि पूजन
रुड़की। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को ग्राम बिझौली में इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में प्रस्तावित हॉल निर्माण और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं से स्वागत किया।ग्राम बिझौली में जिला पंचायत हरिद्वार की कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया है।

इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनी इस सड़क के तैयार होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण पूरा होने पर खुशी जताते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया।वहीं, वर्ल्ड बैंक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में नए हॉल के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है।

हॉल का उपयोग धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
