September 26, 2026

लक्सर में महिला के सोने के कुंडल लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

हरिद्वार के लक्सर से कुंडल लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, 25 सितंबर को सुलानपुर रोड निवासी साहिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लोकेन्द्र नाम के व्यक्ति ने उसकी मां के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए हैं। शिकायत मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और चंद घंटों के भीतर ही उसे सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!