October 6, 2026

शहीदों की स्मृति में 11-12 अक्टूबर को होगा कबड्डी टूर्नामेंट, विजेता टीम को 11 हजार का पुरस्कार

0
IMG-20261005-WA0035

रुड़की। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और शहीदों की स्मृति को सम्मान देने के उद्देश्य से 11 और 12 अक्टूबर को फिनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में शहीद सोनित एवं विकास सैनी मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी के कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के किसी भी जिले की टीमें और खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे।रोमा सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से शहीद विकास सैनी की स्मृति को भी सम्मान दिया जाएगा।11 अक्टूबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण करेंगी, जबकि 12 अक्टूबर को समापन समारोह में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में सूरज रोड, आयुष सैनी, कनिका सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!