October 9, 2026

नवरात्रि को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कुट्टू आटा और सेंधा नमक के नमूने लिए

0
IMG-20261008-WA0011

रुड़की। नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू के आटे, सेंधा नमक और सिंघाड़े के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, अभियान के दौरान पतंजलि, अमर, दीपक और होल फार्म ब्रांड के कुट्टू आटे के नमूने लिए गए। इसके अलावा अमर ब्रांड के सिंघाड़े और टाटा ब्रांड के सेंधा नमक का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। टीम ने पठानपुरा स्थित ब्लिंकिट से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे कुट्टू के आटे सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचते समय पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और निर्माता का पूरा पता अंकित होने की जांच करें। विभाग का कहना है कि नवरात्रि के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!