October 28, 2026

दीपावली को लेकर प्रशाशन तैयार,नेहरू स्टेडियम में लगेंगी पटाखों की 110 दुकानें

0
IMG-20261027-WA0026

रुड़की। दीपावली पर्व को देखते हुए पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेहरू स्टेडियम में 110 पटाखा दुकानों को अनुमति देने और बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्णय लिया गया।बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष, तहसीलदार रुड़की, नगर निगम के एसएनए, क्षेत्राधिकारी रुड़की, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों को पटाखा बाजार में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।निर्णय के अनुसार, पटाखों की दुकानें केवल नेहरू स्टेडियम में निर्धारित स्थान पर ही लगाई जा सकेंगी। शहर की गलियों और अंदरूनी क्षेत्रों में पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानदारों के लिए अपनी दुकान पर अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य किया गया है। वहीं, नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर, मिट्टी और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।पटाखा दुकानों के लाइसेंस केवल तीन दिन की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे। दुकान संचालित करने के लिए लाइसेंसधारी का स्वयं मौजूद रहना आवश्यक होगा।लाइसेंस

किसी दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित करने या दुकान किसी अन्य व्यक्ति से संचालित कराने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी दुकानदारों को लाइसेंस में निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगानी होगी।बाजार शुरू होने से पहले पुलिस की ओर से स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। बिना लाइसेंस दुकान लगाने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आग लगने की स्थिति में अग्निशमन विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा।संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्नि सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!