April 9, 2025

वार्ड 19 में भाजपा प्रत्याशी संगीता पोसवाल को मिल रहा भरपूर स्नेह…

0
IMG-20191116-WA0148

ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़की।नगर निगम के वार्ड 19 में वार्ड भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी संगीता पोसवाल का ताबडतोड जनसम्पर्क अभियान जारी है। संगीता पोसवाल को क्षेत्र की जनता का भारी मात्रा में स्नेह प्राप्त हो रहा है।  नगर निगम के वार्ड 19 से जहां भाजपा ने अपना प्रत्याशी भाजपा नेता प्रशान्त पोसवाल की पत्नी संगीता पोसवाल को बनाया था वही कांग्रेस ने परमंगला भदोला को उम्मीदवार बनाया था। वही निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में गीता चैधरी व कविता शर्मा मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी इनमें सबसे मजबूत बताई जा रही है। भाजपा प्रत्याशी संगीता पोसवाल के पति प्रशान्त पोसवाल की वार्ड 19 में मजबूत पकड है। जिसके चलते यहां से भाजपा प्रत्याशी संगीता पोसवाल की स्थिती मजबूत बनी हुई है। शुक्रवार को संगीता पोसवाल ने वार्ड में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर उन्हों ने कहा कि भाजपा बोर्ड में ही क्षेत्र का विकास सम्भव है। यदि भाजपा का बोर्ड बना तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहयेगी। उन्होंने कहा कि उनके पति प्रशान्त पोसवाल लम्बे समय से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खडे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!