April 19, 2025

हयुमन इफेक्टिव रिलिफ एडवांस ट्रस्ट को बिहार में किया गया सम्मानित…

0
IMG-20200225-WA0001

 

(भगवानपुर)

भगवानपुर हयुमन इफेक्टिव रिलिफ एडवांस ट्रस्ट सिकंदरपुर भगवानपुर को बिहार राज्य के सीवान में सम्मानित किया गया । अल्पसंख्यक मिल्लत वेलफेयर सोसायटी और राष्ट्रीय एनजीओ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार ने 5 वर्षों के ट्रस्ट के क्रियाकलापों के लिए हरिद्वार से हयुमन इफेक्टिव रिलिफ एडवांस ट्रस्ट को महासंघ का मुख्य को-आर्डिनेटर चयन किया है।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद अब्बास साबरी ने बताया कि गरीबों,यतीमो, बेसहारा बच्चों,विधवाओं एवं सर्व धर्म समभाव आधारित समाज सेवा में ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की अटूट अथक कार्यों का ही परिणाम है कि हयुमन इफेक्टिव रिलिफ एडवांस ट्रस्ट की ख्याति दूर-दूर तक फैलती जा रही है।राष्ट्रीय एनजीओ महासंघ की राष्ट्रीयता परिषद कार्यकारिणी ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव मुहम्मद अब्बास साबरी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार,महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वसीम रजा,नदीम खान, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!