सेवानिवृत्त हुई सफाई कर्मी को मेयर गौरव गोयल ने दी भव्य विदाई….

रुड़की नगर निगम में पैंतीस वर्षो से लगातार अपनी ड्यूटी देने वाली सफाई कर्मचारी सुखदेई को सेवानिवृत्त होने पर रुड़की वर्तमान मेयर गौरव गोयल ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। गौरव गोयल द्वारा सेवानिवृत्त होने पर सुखदेई व उसके परिवार वालो को अपनी कार से उनके घर पर भेजा गया।
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि निगम से जुड़े किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर उनका भव्य विदाई समारोह आयोजित क्या जाना आवश्यक है, क्योंकि निगम का प्रत्येक व्यक्ति सम्मान का अधिकारी है। उक्त विचार मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम सभागार में श्रीमती सुखदेई के सेवानिवृत्त होने पर व्यक्त किए।लगभग पैंतीस वर्षों से अधिक सेवा देकर सेवानिवृत्त हुई श्रीमती सुखदेई का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि इनके द्वारा नगर के लिए दी गई सेवाएं सराहनीय है तथा हमारा यह कर्तव्य है कि हम सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित करें।
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि यह सम्मान उनकी ओर से दिया गया सम्मान है तथा भविष्य में जो भी नगर निगम से सेवानिवृत्त होगा, उनका विदाई समारोह उनके द्वारा किया जाएगा। इस दौरान मेयर गौरव गोयल ने श्रीमती सुखदेई को चेक, शॉल, टेबल फैन आदि भेंटकर उनका सम्मान किया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मीकि ने भी श्रीमती सुखदेवी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।