रहमतपुर गांव में गरीब मजदूर वर्ग के लोगों में किया गया राशन वितरित….

बुरहान राजपूत (पिरान कलियर)
कोरोना वायरस से फैली महामारी और लॉकडाउन के बाद गरीब और मजदूरों वर्ग पर संकट खड़ा हो गया है। लॉकडाउन के बाद गरीब व जरुरतमंदों की मदद के लिए समाज का हर तबका सामने आया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पिरान कलियर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभगवान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य राज सैनी ने क्षेत्र की विधवाओं व असहाय लोगों को राशन वितरित किया।
कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर जहां पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा गरीब व असहाय लोगों की मदद कर रही है। वहीं, अन्य संगठन भी सामने आए है। असहाय लोगों को रोजाना खाना खिला रहे है। इस महामारी से परेशान लोगों को भूख से बचाने के लिए बीजेपी के पदाधिकारियों ने विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम रहमतपुर में गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयभगवान ने बताया कि सरकार हर गरीब मजदूर वर्ग को हर संभव मदद कर रही। लेकिन हमारे द्वारा भी लगातार यही प्रयास जारी हैं कि कलियर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि उनके आस—पास कोई भूख दिखाई दे तो उसे भोजन कराएं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य राज सैनी का कहना है कि कोरोना वायरस घातक बिमारी है। जिससे हमारा पूरा देश प्रभावित हुआ है। जिससे लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट आन खड़ा हो गया है। इसी के चलते हमारे द्वारा विधवाओं व असहाय लोगों को राशन वितरित किया जा रहा है। जिससे की क्षेत्र में कोई गरीब मजदूर भूखा न सोए। केन्द्र व राज्य सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही हैं। जिससे कोई व्यक्ति अन्न से वंचित न रहे।
भारतीय जनता पार्टी के कलियर विधानसभा के वरिष्ठ नेता जय भगवान सैनी पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य राज सैनी,मंडल मंत्री आशीष सैनी, राजवीर कश्यप आदि उपस्थित रहे।