April 16, 2025

महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज…….

0
IMG-20200603-WA0003

 

बुरहान राजपूत (पिरान कलियर)

थाना पिरान कलियर क्षेत्र के तेलीवाला गांव में महिला द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट की तहरीर पर चौकी धनौरी द्वारा तीनो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विवाहिता की शादी दो वर्ष पूर्व तेलीवाला गांव में जावेद निवासी तेलीवाला थाना पिरान कलियर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। जहां पर विवाहिता के माता पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी सामान बतौर दहेज के लड़के वाले पक्ष को दिया था। लेकिन ससुराल में विवाहिता का जेठ जव्वाद विवाहिता पर बुरी नजर रखता है। विवाहिता का जेठ उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। जब महिला ने सारी बात अपने पति को बतायी तो उसके पति ने भाई की हरकतों का विरोध न करने की बात कही। जब विवाहिता ने जेठ की अश्लील हरकतों का विरोध किया तो महिला के पति ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की तहरीर पर धनौरी चौकी पुलिस ने पति जेट व देवर पर मारपीट छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत करके जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!