बचपन प्ले स्कूल ने उत्साह के साथ मनाया पैरेंट्स डे, खेल-योग गतिविधियों में अभिभावकों और बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
रुड़की। बचपन प्ले स्कूल की ओर से पैरेंट्स डे के अवसर पर द गोल्ड्स जिम, रुड़की में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने विभिन्न खेल, फिटनेस गतिविधियों और योग सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों और बच्चों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और स्नेह को मजबूत करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए ज़ुम्बा, “क्रॉल लाइक अ बेबी”, “मिरर मी”, आर्म रेसलिंग और मिनी योगा सत्र का आयोजन किया गया।

योग प्रशिक्षक श्रीमती नंदिनी शर्मा ने सभी गतिविधियों का संचालन किया। उन्होंने योग और नियमित व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और अभिभावकों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। बच्चों और अभिभावकों ने खेलों और गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशंसा प्रमाण-पत्र तथा गोल्ड्स जिम की ओर से सिप्पर भेंट किए गए।समापन अवसर पर विद्यालय की एडमिन कोऑर्डिनेटर श्रीमती विनिता स्टेनली ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के साथ बच्चों में स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों और द गोल्ड्स जिम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
