September 18, 2026

कैंटोनमेंट बोर्ड में स्थापित होगी प्रथम सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत की प्रतिमा,आज हुआ भूमि पूजन

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस रहे स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा अब रुड़की कैंटोनमेंट के लालकुर्ती में स्थापित की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना 8 दिसंबर को प्रस्तावित है। वही आज सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि रुड़की में उनकी प्रतिमा स्थापित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक भी काटा गया। इस दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिमा स्थापित होने के बाद यह स्थान जनरल बिपिन रावत के योगदान और देश सेवा की याद को जीवंत रखने का माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!