April 9, 2025

आखिर क्या होगा भाजपा प्रत्याशी का-भाजपा प्रत्याशी के लिए मुशीबत बन सकते यह प्रत्याशी-पढ़े पूरी खबर…..

IMG_20191105_172343

ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़की।भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याषी भाजपा के लिए सिर दर्द बने हुए है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी बागी प्रत्याशियों को मनाने का प्रयास निरन्तर जारी है लेकिन उन्हें इसमे कोई सफलता नही मिल रही है। यदि यही हालात रहे तो भाजपा प्रत्याशी  के लिए जीत सिर्फ सपना बनकर ही रह जायेगी।
भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की आस कर रहे कई भाजपाई, भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी मयंक गुप्ता को बनाने के बाद से भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद गये है। मुख्य रुप से इनमें गौरव गोयल, चन्द्र प्रकाश बाटा व एडवोकेट नवीन जैन है। भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी भाजपा के लिए सिर दर्द बने हुए है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा लगातार चुनाव मैदान में कूदे निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उन्हें इसमें कोई सफलता नही मिली है। भाजपा प्रत्याशी  को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वालो में गौरव गोयल मुख्य है जिनकी नगर निगम क्षेत्र में काफी पकड़ है। गौरव गोयल को क्षेत्रवासियों का भारी समर्थन हासिल हो रहा है। भाजपा इसी को लेकर चिन्तित नजर आ रही है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गौरव गोयल को मनाने के लिए दो बार प्रतिनिधि मंडल उनके आवास पर पहंुचा लेकिन दोनो ही बार उन्हें बरैंग लौटना पड़ा। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अन्य भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे लोगों को भी मनाने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हें हर जगह निराशा ही हाथ लग रही है। अब यदि जल्द ही भाजपा अपने रुठे लोगों को मनाने में नाकाम रहती है तो भाजपा प्रत्याशी मंयक गुप्ता के लिए जीत सिर्फ सपना बनकर रह जायेगी।

error: Content is protected !!