April 17, 2025

भाजपा प्रत्याशी ठाकुर संजय का ताबडतोड़ जनसम्पर्क जारी -मिल रहे भारी जनसमर्थन से अन्य पार्षद पद के प्रत्याषियों के होश उड़े..

0
IMG-20191106-WA0036

रुड़़की। वार्ड़ 13(साउथ सिविल लाईन्स) से भाजपा प्रत्याशी  ठाकुर संजय सिंह ने अपना ताबडतोड़ जनसम्पर्क अभियान शुरू करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि सर्व समाज का हित भाजपा में निहित है। भाजपा राज में सभी खुशहाल है और देश  व प्रदेश काफी विकास हुआ है। जनसम्पर्क के दौरान उन्हें बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
संजय सिंह वार्ड़ 13(साउथ सिविल लाईन्स) में लम्बे समय से समाज सेवा में लगे है। इस बार भाजपा ने संजय सिंह को अपने प्रत्याशी के रुप में उतारा है। संजय सिंह ने अपने वार्ड़ में लोगों से जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। संजय सिंह को क्षेत्र में सभी लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। जनसम्पर्क के दौरान संजय सिंह ने कहा कि यदि क्षेत्र के जनता ने उन्हें मौका दिया तो क्षेत्र की सभी समस्याएं प्राथमिकता से हल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है यदि क्षेत्र में भी भाजपा की प्रत्याशी को पार्षद बनने का मौका मिला तो क्षेत्र में अत्याधिक विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!