April 15, 2025

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

0
1573382453761_1

ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़़की। नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया। इस मौके पर मदन कौशिक ने भाजपा प्रत्याशी द्वारा नगर विकास को लेकर बनाई योजनाओ का बखान करते हुए क्षेत्र के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। नगर के बीटी गंज में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जब हम लोकल चुनाव लड़ते है तो सामान्य स्तर पर चुनावी मुद्दे भी लोकल जैसे हो जाते है। यहां पर नगर निगम का चुनाव है। नगर के चुनाव में भाजपा ने मयंक गुप्ता को आपके आशीर्वाद के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी होंगे, कुछ ऐसे भी लोग होंगे जिन्हें पार्टी ने टिकट नही दिया और उनकी आस्था घंटे दो घंटे में बदल गई होगी और आस्था को समाप्त करके वो आपके बीच आ गये होंगे लेकिन मै विश्वास के साथ दृढता के साथ कह सकता हूं कि जो विजन, जो रुड़की को सुधारने के लिए मन में भाव, इच्छा, शक्ति संकल्प यदि ये सब किसी प्रत्याशी में है तो वह सिर्फ मयंक गुप्ता में है। उन्होंने कहा कि उन लोग से पूछिये जो आपके बीच में प्रत्याशी आये है, उन्होंने कभी साइंस पार्क की कल्पना की है

वो कभी सोच नही सकते कि सांइस पार्क कैसे बनेगा, हां वो सोच सकते है उनके मन में सोच है कि रुड़की में ऐसी कौन सी जमीन नगर निगम की बची है जिस पर इस पांच साल में उनकी नजर गडी है उसे ठिकाने लगाने काम करेंगे। यह उनकी सोच है। इसकी सजा भी उनकों मिली है। इसके लिए विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा किये गये संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने का आहवान किया। इससे पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला, अनील गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, प्रदीप चैधरी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, चन्द्रशेखर, सुबोध राकेश ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता के पक्ष में वोट की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र के विकास को बनाई अनेक योजनाओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होेंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो नगर निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहयेगी। इस अवसर पर राजन आहुजा ने अपने 101 साथियो के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्यमंत्री सलाहकार नरेन्द्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, दीपक मित्तल, डा. सौरभ गुप्ता, सरदार सुरजीत सिंह चंदौक, ‘यावीर सैनी, अरिवन्द कश्यप, सुशील त्यागी, नगर अध्यक्ष सुनील सहानी, अरविन्द गौतम, भाजपा नेता धीर सिंह, ललित मोहन अग्रवाल, मनोज गोयल, नवीन जैन, राखी चन्द्रा, अश्वनी कौशिक, डा. हेमन्त गुप्ता, सुबोध राकेश, ऋषिपाल बालियान के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में खड़े सभी पार्षद पद के भाजपा दावेदार व भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!