वार्ड 20 से विजयी पार्षद राजेश देवी ने जताया लोगों का आभार…

रुड़की
नगर निगम चुनाव में वार्ड 20 से विजयी भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश देवी ने वार्ड के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ वार्ड के लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया है उनकी उम्मीद पर खरा उतरने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द समाप्त कर विकास कार्याे की गंगा बहायेंगी।
वार्ड 20 से भाजपा नेता सुबोध कुमार की पत्नी श्रीमती राजेश देवी को पार्टी ने पार्षद प्रत्याशी के रुप में उतारा था। क्षेत्र में सुबोध कुमार की मजबूत पकड़ के चलते वार्ड के लोगों ने भारी मतों से राजेश देवी को विजयी बनाया। विजय प्राप्ति पर राजेश देवी ने वार्ड का भ्रमण कर लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही वार्ड की सभी समस्याओं का निस्तारण कर यहां विकास कार्यो की झड़ी लगा देंगी। उन्होंने कहा कि वह और उनके पति पूरी ईमानदारी से वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि वार्ड में टूटी सड़के, गन्दगी व पानी निकासी की सभी समस्याएं प्राथमिकता के साथ समाप्त की जायेंगी। श्रीमति राजेश देवी के विजयी होने पर वार्ड के लोगों का तांता बधाई देने को उनके निवास पर लगा रहा। पार्शद राजेश देवी ने सभी का आभार व्यक्त कर मुंह मीठा कराया।