April 19, 2025

15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा जानिए कहा का पूरा मामला….

0
IMG-20200118-WA0021

बुरहान राजपूत (पिरान कलियर)

नशे के बढ़ते कारोबार पर पुलिस हर संभव अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन पिरान कलियर में नशा कारोबार फल-फूल रहा है। जिससे नशा कारोबार पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व एसपी देहात के आदेशानुसार शुक्रवार की देर रात को धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खन्नी संदिग्ध वाहन चैकिंग अभियान चला रह थे। उसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति धनौरी ओबीसी बैंक तिराहे से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर अचानक पीछे की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसका पीछा किया। और उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम स्मेक, और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम जहाँगीर निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंगलौर बस्ती बताया।
सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह स्मैक बरेली से खरीदकर लाया था। और सिडकुल में स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचने की फिराक में था।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया।
पकड़ने वाली टीम में पिरान कलियर थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल, चौकी इंचार्ज यशवंत सिंह खत्री, महेंद्र सिंह नेगी, रईश खान, मनीषा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!