नगर निगम क्षेत्र में सभी वर्गो का भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता को मिल रहा समर्थन…

ब्यूरो रिपोर्ट (रुड़की)
रुड़की।नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंयक गुप्ता द्वारा आज अपने समर्थकों के साथ नगर निगम क्षेत्र के अनेक हिस्सों मे ताबड़तोड़ दौरा कर लोगों से जनसम्पर्क किया। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मंयक गुप्ता का अनेक जगह फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत भी किया गया।
भाजपा प्रत्याशी मंयक गुप्ता ने आज जनसम्पर्क अभियान की’शुरूआत नगर निगम क्षेत्र के आसफनगर में वार्ड प्रत्याशी धर्मेन्द्र सोनू के साथ की। इस दौरान उन्होंने वार्ड पार्षद व मेयर के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके उपरान्त साकेत वार्ड 28 में वार्ड भाजपा प्रत्याशी मोहित राष्ट्रवादी के साथ उन्होंनें लोगों से भाजपा की नीतियों को अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान का निवेदन किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने युवा मोर्चा की बैठक में प्रतिभाग कर आगे की रणनीति पर मंथन किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर गोयल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में जाकर भाजपा की उपलब्धियों को गिनाकर भाजपा के पक्ष मतदान करने को आहवान करे। ‘शाम के समय भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वार्ड 14 में पहुचे जहां उन्होंने भाजपा से वार्ड प्रत्याशी श्रीमति हेमा बिष्ट के साथ क्षेत्र मे भ्रमण कर लोगों से जनसम्पर्क किया। इसके उपरान्त मयंक गुप्ता ने आरक्षित बैठक में प्रतिभाग लिया। भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने क्षेत्र में अनेक जगह लोगों से जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज के हित में है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास करती है। बता दे, भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता भाजपा के संगठन और संघ में बड़ा चेहरा रहे। मयंक गुप्ता उच्च शिक्षित है वर्तमान में संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े मयंक गुप्ता वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष है। भाजपा नगर निगम क्षेत्र में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।