June 12, 2026

चार दिन में बरामद हुआ अपहृत मासूम,महिला समेत दो गिरफ्तार

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

पिरान कलियर दरगाह परिसर से अपहृत सात माह के मासूम बच्चे को हरिद्वार पुलिस ने महज चार दिनों में सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बच्चे का अपहरण भीख मांगने के दौरान अधिक पैसे कमाने की नीयत से किया था।

7 जून को दरगाह परिसर से बिहार निवासी कलसूम खातून के नाती मोहम्मद अली रजा के अपहरण के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गुरुवार को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक विकलांग महिला बच्चे को गोद में लेकर भीख मांगती मिली। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने छोटे बच्चों को गोद में लेकर भीख मांगने वालों को ज्यादा पैसे मिलते देख इस वारदात को अंजाम दिया था। मासूम के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!